राममड़ैया बस्ती में घुसा बाढ़ का पानी, देर रात तक राहत कार्य में जुटे डिप्टी मेयर अंकुर सिंह

Advertisements

आदित्यपुर : लगातार तेज बारिश के कारण राममड़ैया बस्ती में बाढ़ का पानी तेजी से घुसने लगा है। स्थिति गंभीर होते देख नगर निगम के डिप्टी मेयर सह स्थानीय पार्षद अंकुर सिंह ने राहत कार्य की कमान संभाली। वे देर रात तक बस्ती में कैंप कर हालात पर नजर बनाए रहे और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटे रहे।
बस्ती में पानी बढ़ने के बाद प्रभावित परिवारों को नेताजी सुभाष पार्क में शिफ्ट किया गया, जहां उनके ठहरने और राहत की व्यवस्था की गई है। डिप्टी मेयर की ओर से बस्तीवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कराई गई। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों की टीम को भी सक्रिय रखा गया है।
अंकुर सिंह ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और किसी भी जरूरत की स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की है। संकट के समय जनप्रतिनिधि के मौके पर मौजूद रहने, भोजन और सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था कराने को लेकर स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य की सराहना की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  लोको पायलटों का बैटरी भत्ता 360 रुपये तय, लंबित भत्तों के भुगतान का भी भरोसा

You may have missed