मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ में युवक की मौत; कई रास्ते बंद, आज भी बारिश का अलर्ट

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बीते 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश और ओडिशा व चांडिल डैम से छोड़े जा रहे पानी के कारण सुवर्णरेखा और खरकई नदियां इस मॉनसून में दूसरी बार खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई हैं। मानगो, बागबेड़ा, शास्त्रीनगर और भुइयांडीह के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। मानगो के पुरुलिया रोड पर पानी बढ़ने के कारण रास्ता बंद कर आवाजाही रोक दी गई। मंगलवार देर रात कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में 28 वर्षीय टीपू खान तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मंगलवार रात 10 बजे तक आदित्यपुर पुल के पास खरकई नदी 135.70 मीटर पर बह रही थी, जबकि इसका खतरे का स्तर 129 मीटर है। वहीं मानगो पुल के पास सुवर्णरेखा का जलस्तर 123.98 मीटर दर्ज किया गया, जो 121.50 मीटर के डेंजर लेवल से ऊपर है। बिष्टुपुर रामदास भट्टा स्थित इस्कॉन के सेंट्रलाइज्ड किचन में बाढ़ का पानी घुसने के कारण बुधवार को जिले के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील का वितरण नहीं होगा। शिक्षकों को बच्चों के भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी बारिश की संभावना है, हालांकि इसकी तीव्रता सोमवार और मंगलवार की तुलना में कम रह सकती है। पिछले 24 घंटे में शहर में 34 मिमी और मंगलवार को 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। 20 और 21 अगस्त को छिटपुट बारिश का अनुमान है, जबकि 22 से 24 अगस्त के बीच फिर मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

About The Author

You may have missed