जन्म के बाद थम गई थीं सांसें, 50 दिन NICU में चली जंग; स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विभाग के डॉक्टरों ने करीब 50 दिनों के इलाज के बाद एक नवजात बच्ची की जान बचा ली। हल्दीपोखर निवासी असित गोप की पत्नी मंजू गोप ने 30 जून को एमजीएम अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के तुरंत बाद बच्ची न तो सांस ले पा रही थी और न ही उसकी दिल की धड़कन चल रही थी। इसके बाद उसे NICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

लगातार उपचार और निगरानी के बाद बच्ची की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। करीब 50 दिन NICU में रहने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई और मंगलवार को उसे अस्पताल से घर भेज दिया गया। बच्ची का इलाज शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. केके चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

About The Author

See also  जमशेदपुर की सड़कों पर बढ़ते हादसों पर दिनेश कुमार ने जताई चिंता

You may have missed