आदित्यपुर नगर प्रशासक के बदलते ही होंगे कई बदलाव, जानिए कौन है नए प्रशासक आईएएस आलोक कुमार…

0
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर नगर निगम प्रशासक के बदलते ही निगम में कई तरह के बदलाव शुरू हो गए है। बता दें कि नए नगर आयुक्त के रूप में आईएएस आलोक कुमार ने पदभार संभाला है जिसके बाद कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस को सुनिश्चित करने से लेकर निगम के हरेक कमरे में कैमरा लगाने की बात भी शुरू हो गई है। आईएएस आलोक कुमार ने लोक आलोक न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि सभी कर्मचारी अगर समय से कार्यालय आयेंगे तो आधे समस्या का हल सीधे तौर पर हो जायेगा। इसलिए बायोमेट्रिक और कैमरा लगाने की तैयारी की जा रही है जो कि जल्द ही पूरी हो जगाएगी। नए नगर आयुक्त के आने के बाद से  निगमवासी भी खुश नजर आ रहे है।

कौन है आईएएस आलोक कुमार

आलोक कुमार 2019 बैच के आईएएस है। जिन्हे यूपीएससी में 41वां रैंक प्राप्त हुआ था। आलोक कुमार इससे पहले गढ़वा में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से यूपी के सुल्तानपुर के रहनेवाले आलोक कुमार काम के मामले में काफी सजग व्यक्ति माने जाते है जो कि काम के मामले में समझौता नहीं करते ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  आदित्यपुर में आपसी विवाद में चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल, रोड नंबर चार स्थित रूई दुकान के पास हुई घटना, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Thanks for your Feedback!

You may have missed