अस्पताल में सनसनी, चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो डिमना स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक मेडिसिन विभाग के पार्ट-1 में बेड संख्या 419 पर भर्ती था और तीन दिन पहले ही अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले चार वर्षों से टीबी, फेफड़ों की बीमारी समेत कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था और हाल ही में जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया था। वह नशे का भी आदी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि उसने अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर बेड छोड़ा और बाहर जाकर चौथी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। आवाज सुनकर उसकी मां बाहर आईं तो बेटे को नीचे खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया।

अस्पताल के सुरक्षा कर्मी और नर्स तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, वह अपनी बीमारी को लेकर काफी तनाव में रहता था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। बताया गया कि उसे पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया था।

Thanks for your Feedback!

You may have missed