14 करोड़ की ‘भवन निधि’ पर बवाल, भाजपा नेता ने नोटिस जलाकर किया विरोध

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल में ‘भवन निधि’ के नाम पर करीब 14 करोड़ रुपये की प्रस्तावित वसूली को लेकर विवाद गहरा गया है। शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक एवं भाजपा नेता अंकित आनंद ने इस मामले को गंभीर अनियमितता बताते हुए जिला उपायुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्राथमिक शिक्षा निदेशक और क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र से 1000 रुपये मासिक और नए दाखिले पर 12,000 रुपये की अनिवार्य वसूली शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 का उल्लंघन है और बिना सक्षम अनुमति यह शुल्क अवैध है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिकायत में उन्होंने इसे अभिभावकों के आर्थिक शोषण का प्रयास बताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही, तत्काल वसूली रोकने, जिम्मेदार प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और अब तक वसूली गई राशि अभिभावकों को वापस करने की बात कही है। इसी विरोध के तहत शुक्रवार को अंकित आनंद ने स्कूल गेट के सामने प्राचार्या सिस्टर हिल्डा डी’सूजा के हस्ताक्षर से जारी नोटिस की प्रति जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और इसे ‘तुगलकी फरमान’ करार दिया।

अंकित आनंद ने दूरभाष पर जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से भी बात कर पूरे मामले की जानकारी दी, जिस पर उपायुक्त ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की जबरन वसूली शिक्षा के अधिकार पर सीधा प्रहार है और यदि इसे तुरंत नहीं रोका गया तो इस मुद्दे को न्यायिक और जनांदोलन दोनों स्तर पर उठाया जाएगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed