बागबेड़ा बड़ौदा घाट से शव मिलने से सनसनी, नहीं हुई है पहचान

0
Advertisements

जमशेदपुर:- बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट से बागबेड़ा पुलिस ने आज दोपहर को एक 35 से 40 वर्ष के व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ बरामद किया है. बड़ौदा घाट में शव बरामदगी के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गये थे. हालाकि किसी ने भी शव की पहचान नहीं की है. वहीं घटना की जानकारी पाकर बागबेड़ा पुलिस पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालने के बाद उसका पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पहचान के बाद ही होगा मामले का खुलासा

पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है. हालाकि शव के शरीर पर चोट का निशान नहीं नजर आ रहा था. इस कारण से पुलिस भी कुछ बता नहीं पा रही है. मृतक के शरीर पर सिर्फ काले रंग का एक पैंट ही थी. कमर का उपरी हिस्सा नग्न था. फिलहाल शव बरामदगी के बाद पूरे क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चायें भी कर रहे हैं.

About The Author

See also  मरीजों और आगंतुकों की सुविधा के लिए टीएमएच ने शुरू की निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed