वरिष्ठ प्रेस छायाकार पार्थ चक्रवर्ती का निधन, पंचतत्व में विलीन

Advertisements

जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ प्रेस छायाकार पार्थ चक्रवर्ती (52) का गुरुवार तड़के टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर को भुइयांडीह स्थित बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, जहां उनके छोटे भाई मिथुन चक्रवर्ती ने मुखाग्नि दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पार्थ चक्रवर्ती अपने पीछे वृद्ध पिता रंजीत चक्रवर्ती, माता शीला चक्रवर्ती और दो छोटे भाइयों को छोड़ गए हैं। सीतारामडेरा रोड, बंगाल कॉलोनी में रहने वाले पार्थ चक्रवर्ती अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया और अन्य अखबारों के लिए छायाकार के रूप में करीब 25 वर्षों से अधिक समय तक काम करते रहे। उनके निधन की खबर से प्रेस जगत, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक है।

पार्थ चक्रवर्ती के निधन पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ भाजपा नेता सह विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सतवीर सिंह सोमू, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, प्रतीक संघर्ष के निदेशक अरिजीत सरकार और कुमार हाजरा समेत कई लोगों ने शोक जताया।

 

About The Author

See also  बरगाई जमीन मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब शुरू होगा ट्रायल

You may have missed