प्लांट 3 और 4 में 18.25% बोनस समझौता, कर्मचारियों को अधिकतम ₹76,206 मिलेंगे

सरायकेला : रामकृष्णा फोर्जिग्स लिमिटेड के प्लांट 3 और 4 में वर्ष 2026 के बोनस को लेकर समझौता हो गया है। गुरुवार को कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों, सदस्यों और प्रबंधन के बीच बोनस वार्ता हुई। समझौते के तहत कर्मचारियों को 18.25% बोनस मिलेगा। प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ भूपेन्द्र लोधी और वरीय प्रशासनिक प्रबंधक सुशील कुमार सिंह वार्ता में शामिल रहे।


समझौते के अनुसार कर्मचारियों को इस साल अधिकतम 76,206 रुपये और न्यूनतम 27,695 रुपये बोनस मिलेगा। बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक खाते में 06/10/2026 तक भेज दी जाएगी।
यूनियन की ओर से अध्यक्ष अमित कमार सिंह, महामंत्री मिन्टू कमार, कोषाध्यक्ष देवाशीष, उपाध्यक्ष अनिल महतो, सवेन्द कईला, सहायक मंत्री उमेश कमार शर्मा, शशाक सारंगी, किशन सिंह चन्देल और मंजीत सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य ललित यादव, सुनील कुमार मोदी, संजय पती, भूपेन्द्र कुमार यादव और ज्योति स्वरुप सिन्हा वार्ता में शामिल रहे।


