फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेंगे स्कूल, सीबीएसई ने 31 अक्तूबर तक गतिविधियां आयोजित करने को कहा

Advertisements

रांची : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों और आम लोगों में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूलों को फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। अभियान का सातवां संस्करण देशभर में 31 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार दौड़ और अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन करेंगे। अभियान का मूल मंत्र ‘रन एनीवेयर, एनीटाइम’ रखा गया है, जिससे प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी स्थान और समय पर दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस वर्ष अभियान के माध्यम से ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ का संदेश दिया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीबीएसई का उद्देश्य नियमित शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है।

सीबीएसई ने सभी संबंधित स्कूलों से अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों का पंजीकरण फिट इंडिया पोर्टल पर करने को कहा है। स्कूलों को गतिविधियों में शामिल प्रतिभागियों की संख्या और आयोजित कार्यक्रमों का विवरण भी उपलब्ध कराना होगा। फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान का समापन 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर किया जाएगा।

About The Author

You may have missed