सैमसंग के नाम पर नकली सामान बेचने की शिकायत पर छापेमारी, 4 एलसीडी टीवी और एक रिमोट बरामद

Advertisements

सिल्ली : मुरी रेलवे स्टेशन रोड स्थित बड़ा मुरी के महेंद्र इलेक्ट्रॉनिक्स में सैमसंग कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट सामान बेचने की शिकायत पर कंपनी की टीम ने छापेमारी की। दिल्ली से पहुंचे सैमसंग के अधिकारी और उनकी लीगल टीम ने दुकान की जांच के दौरान 4 एलसीडी टीवी और एक रिमोट बरामद किया। दुकान संचालक बड़ा मुरी निवासी महेंद्र कुम्हार से मुरी ओपी में पूछताछ की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुरी ओपी प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि सैमसंग के अधिकारियों ने मुरी के अलावा सिल्ली की अन्य दुकानों में भी जांच की। टीम की कार्रवाई शुरू होते ही बाजार में दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। कुछ दुकानदारों ने छापेमारी के दौरान अपनी दुकानें बंद कर दीं।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, हजारों रुपये में मिलने वाले असली उत्पादों के स्थान पर नकली सामान काफी कम कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। पिछले कुछ दिनों से रांची और आसपास के क्षेत्रों में डुप्लीकेट टीवी की बिक्री की शिकायतें सामने आने के बाद कंपनी की टीम ने यह कार्रवाई की।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा में डीजे पर पूरी तरह रोक, बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, एसएसपी ने जारी की एसओपी

You may have missed