एनएच-33 की बदहाली पर सरयू राय की चेतावनी, कहा- जल्द राहत नहीं मिली तो फूट सकता है जनाक्रोश

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो से गुजरने वाले एनएच-33 की खराब स्थिति और निर्माणाधीन फ्लाईओवर से उड़ रही धूल को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने एनएचएआइ को चेतावनी दी है। बुधवार को पारडीह स्थित होटल सिटी इन से बालीगुमा तक सड़क का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है। निरीक्षण के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े गड्ढे मिले और फ्लाईओवर निर्माण के कारण पूरे इलाके में धूल का गुबार देखा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थानीय लोगों ने बताया कि धूल घरों के अंदर तक पहुंच रही है, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले परिवारों को परेशानी हो रही है। सरयू राय ने मौके से एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात कर नियमित पानी का छिड़काव और गड्ढों की मरम्मत के बजाय सड़क की पिचिंग कराने को कहा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने नियमित छिड़काव और दो-तीन दिनों में सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।

सरयू राय ने कहा कि बरसात समाप्त हो चुकी है और दशहरा सामने है, इसलिए लोगों को गड्ढों और धूल के बीच त्योहार मनाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एनएच-33 की बदहाली को लेकर पहले भी आंदोलन हो चुका है और एनएचएआइ को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।

About The Author

You may have missed