सरदार पटेल की 150वीं जयंती आज,गुजरात से ही राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे PM

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुजरात: आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती है। इस मौके पर देशभर में एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवड़िया में मौजूद हैं जहां उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। नरेंद्र मोदी के 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से पटेल की जयंती हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।इससे पहले बृस्पतिवार को गुजरात में एकता नगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। पीएम मोदी ने लिखा, केवडिया में सरदार पटेल के परिवार से मिला। उनसे बात करके और हमारे देश के लिए सरदार पटेल के बहुत बड़े योगदान को याद करके बहुत अच्छा लगा।इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को गुजरात के एकता नगर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 रुपये मूल्य का स्मारक सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने ई-बसों के एक बेड़े को भी हरी झंडी दिखाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  IGNOU ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे जुलाई सत्र में एडमिशन

Thanks for your Feedback!

You may have missed