ओपन कास्ट माइंस में सेफ्टी जांच, टीम ने गिनाईं खामियां—प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश

0
Advertisements

बोकारो : कथारा क्षेत्र के अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी ओपन कास्ट माइंस और रेलवे साइडिंग का शुक्रवार को परियोजना सेफ्टी टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने कोयला उत्पादन क्षेत्र, ओबीआर फेस, एक्सकैवेशन वर्कशॉप और रेलवे साइडिंग सहित विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद खान प्रबंधक कार्यालय स्थित रेस्ट शेल्टर में सेफ्टी टीम और प्रबंधन के बीच बैठक भी हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में सेफ्टी टीम के सदस्यों ने कई अहम सुझाव दिए। उन्होंने बेस वर्कशॉप के पास लंबे समय से खड़ी हाइड्रॉलिक वैन को चालू कराने, माइंस के प्रवेश मार्ग को चौड़ा करने, रात की पाली में सुरक्षा गश्ती बढ़ाने और रेलवे साइडिंग के कोल क्रशर प्वाइंट पर गार्ड वॉल निर्माण की जरूरत बताई। इसके अलावा उत्पादन से जुड़े कर्मचारियों को रविवार की ड्यूटी देने जैसे सुझाव भी रखे गए।

मौके पर मौजूद क्षेत्रीय जीएम एकेबी सिंह ने सभी सुझावों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान खान प्रबंधक सुनील कुमार यादव, सेफ्टी पदाधिकारी संतोष कुमार सहित कई अधिकारी और सेफ्टी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

See also  आबिद हुसैन पर फायरिंग मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने के आरोप की जांच में जुटी पुलिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed