12 फीट ऊंची मां दुर्गा के होंगे 108 मुख और 121 हाथ, प्रतिमाओं से दिखेगी गणेश की कथा

Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह के हलुदबनी में श्री श्री शिव मंदिर दुर्गा पूजा प्रबंधक समिति इस बार करीब 12 फीट ऊंची 108 मुख और 121 हाथों वाली मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करा रही है। हलुदबनी में वर्ष 1972 से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है और समिति पहली बार इस स्वरूप की प्रतिमा बनवा रही है। बंगाल से आए कारीगर प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मुख्य प्रतिमा के पीछे 108 मुख और 121 हाथों का विशाल स्वरूप तैयार किया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ भगवान गणेश के विनायक से गजानन बनने तक की कथा भी अलग-अलग प्रतिमाओं के माध्यम से दिखाई जाएगी। समिति के अनुसार, इस विशेष प्रतिमा को तैयार करने की प्रेरणा गोरखपुर से मिली है। इसके बाद हलुदबनी में पहली बार इस तरह की प्रतिमा तैयार कराने का निर्णय लिया गया।

दुर्गापूजा शुरू होने से पहले ही 108 मुख और 121 हाथों वाली मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर परसुडीह और हलुदबनी के श्रद्धालुओं में उत्साह है। कारीगर प्रतिमा के निर्माण और सजावट का काम लगातार कर रहे हैं, ताकि पूजा शुरू होने तक इसे अंतिम रूप दिया जा सके।

About The Author

See also  प्रतीक अग्रवाल बने युवा इकाई के अध्यक्ष, ऋषि जालान महासचिव और केशव गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए

You may have missed