भूमिगत आग से हड़कंप, GM ने किया निरीक्षण—रिहायशी इलाके पर मंडरा रहा खतरा

0
Advertisements

बोकारो : सीसीएल ढोरी एरिया के मकोली स्थित बंद कारो स्पेशल इंकलाइन के पास अचानक भूमिगत आग भड़कने से इलाके में चिंता बढ़ गई है। जमीन के अंदर से धुआं, गैस और आग की लपटें निकलती देख स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर जीएम रंजय सिन्हा समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आग पर काबू पाने के लिए टैंकर से करीब 56 हजार लीटर पानी डाला गया, हालांकि आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी और अंदर ही अंदर सुलगती रही। आसपास के अन्य स्थानों पर भी धुआं और गैस निकलने पर पानी का छिड़काव किया गया। बताया गया कि आग से करीब 100 मीटर दूरी पर लगभग 200 लोगों की आबादी रहती है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

अधिकारियों के अनुसार आग बुझाने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चल रहा है और जल्द इसे नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बंद पड़ी खदान में बचे कोयले को ऑक्सीजन मिलने से आग लगी। इस घटना में कुछ पौधे और पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए हैं, जबकि स्थानीय लोग संभावित खतरे को लेकर चिंतित हैं।

About The Author

See also  अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, चार लोगों को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ा

Thanks for your Feedback!

You may have missed