NEET प्रदर्शन में पोते की गिरफ्तारी से दुखी दादी ने लिखा भावुक पत्र, रिहाई की लगाई गुहार






पटना : NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों की गिरफ्तारी के मामले में एक 12वीं कक्षा के छात्र की दादी रामसखी देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भावुक पत्र लिखकर अपने पोते की रिहाई की अपील की है। उन्होंने पत्र में पोते को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह प्रदर्शन में शामिल नहीं था। पटना में इस मामले में करीब 258 छात्रों की गिरफ्तारी की गई है.रामसखी देवी ने अपने पत्र में बताया कि उनका पोता खाना लेने दुकान पर गया था। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई और डर के कारण लोग भागने लगे। उनका आरोप है कि पुलिस दुकान में पहुंची और वहां मौजूद लोगों को पकड़ लिया, जिसमें उनका पोता भी शामिल था। उन्होंने कहा कि पोते ने न प्रदर्शन किया, न नारे लगाए और न ही पत्थर फेंके, फिर भी उसे गिरफ्तार कर लिया गया.दादी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मामले में हस्तक्षेप कर निर्दोष छात्रों को छोड़ने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि किसी दादी के लिए अपने पोते को थाने के चक्कर लगाते देखना बेहद पीड़ादायक होता है और उन्होंने न्याय की उम्मीद जताई है.



