PM मोदी के पोस्टर विवाद में श्रीलेखा मित्रा पर FIR, राजनीतिक घमासान तेज

Advertisements

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित आपत्तिजनक तस्वीर वाले पोस्टर को लेकर बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा विवादों में घिर गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। यह मामला कोलकाता में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सामने आए पोस्टर से जुड़ा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

भाजपा का आरोप है कि श्रीलेखा मित्रा ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर वाला पोस्टर प्रदर्शित किया। वहीं, अभिनेत्री ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया और पोस्टर को ठीक से नहीं देख पाईं। शिकायत के बाद मामले को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।

श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ आनंदपुर पुलिस स्टेशन समेत अन्य जगहों पर भी शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

See also  पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार ने भरा नामांकन, अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे अनंत सिंह

You may have missed