स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग में चेयरमैन ने किया झंडोत्तोलन

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर धुर्वा स्थित झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
झंडोत्तोलन के बाद चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी अनगिनत लोगों के बलिदान का परिणाम है। देश की तरक्की, शांति, एकता और भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि देश के सभी वर्गों, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय को विकास के समान अवसर मिलना जरूरी है। हमारा देश सभी धर्मों का देश है। भारत एक ऐसे बगीचे की तरह है, जहां हर तरह के फूल खिलते हैं। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग लंबे समय से मिल-जुलकर रहते आए हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में भी शामिल होते हैं।
हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में सभी धर्मों और जातियों के लोगों ने मिलकर कुर्बानियां दी हैं। हमें ऐसा काम करना चाहिए जिससे देश की एकता और भाईचारा हमेशा मजबूत बना रहे और हमारे देश को किसी की नजर न लगे।
उन्होंने कहा कि जब-जब दुश्मन देशों ने भारत की ओर आंख उठाई, तब-तब देश के लोगों ने एकजुट होकर उनका मजबूती से मुकाबला किया। कुछ मुट्ठी भर लोग धर्म के नाम पर देश को बांटने की कोशिश करते हैं, लेकिन आज भी देश में प्यार और भाईचारे को मानने वाले लोग ज्यादा हैं। नफरत फैलाने वालों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है। हम सभी प्यार और भाईचारे के साथ रहते आए हैं और आगे भी इसी तरह रहेंगे।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। आयोग का प्रयास है कि राज्य के अल्पसंख्यक समुदायों को उनके अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से मिले।
कार्यक्रम में आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, ज्योति सिंह मथारू, सचिव मुमताज अहमद सहित आयोग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में देश की खुशहाली, शांति और राज्य की तरक्की के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed