देशभक्ति के रंग में रंगा स्कूल परिसर, नारी सशक्तिकरण पर लघु नाटिका ने मोहा मन

Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.आर. मुखर्जी तथा विवेकानंद मिडिल स्कूल के सुनील कुमार तिवारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। तिरंगा फहराने के बाद पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम और सामाजिक संदेश दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नारी सशक्तिकरण पर आधारित लघु नाटिका रही, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन किया गया।

 

About The Author

See also  वाहन चलाते समय बिगड़ी चालक की तबीयत, गड्ढे में गिरा वाहन, 46 वर्षीय चालक की मौत

You may have missed