संवेदनशील दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, ग्रामीण एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Advertisements

जमशेदपुर : ग्रामीण एसपी जमशेदपुर शुभम खंडेलवाल (आईपीएस) ने सोमवार को हल्दी पोखर, हाटा और जादूगोड़ा के संवेदनशील दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पंडालों में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्था का जायजा लिया तथा जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। पूजा समिति के सदस्यों से संवाद कर उन्होंने शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की और अफवाहों से बचने को कहा।
Advertisements

Advertisements

एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान संबंधित थानों के प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।


