दुर्गा पूजा पर रामकृष्णा फाउंडेशन की जनहित में सौगात

Advertisements

आदित्यपुर : रामकृष्णा फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख सड़कों पर सफेद LED स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड की CSR इकाई रामकृष्णा फाउंडेशन की इस पहल के तहत कांड्रा टोल प्लाजा से TGS मोड़ तक तथा टीचर ट्रेनिंग मोड़ से NIT मोड़ तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है। इससे इन मार्गों पर रोशनी की सुविधा बेहतर हुई है। फाउंडेशन की ओर से यह कार्य क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए कराया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इससे पहले भी रामकृष्णा फाउंडेशन की ओर से कोलाबिरा से दुगनी CRPF कैंप तक तथा दुगनी और जामबहाल गांवों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जा चुकी है। कंपनी के अनुसार, उसका शीर्ष प्रबंधन सभी संयंत्रों के आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास और सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से CSR के तहत जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं और आगे भी ऐसे कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

व्यस्त सड़कों और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के बीच स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य क्रियान्वयन सहयोगी ट्रिमूर्ति सेल्स की टीम ने पूरा किया। रामकृष्णा फाउंडेशन ने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिला प्रशासन, JBVNL, JARDCL और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। फाउंडेशन ने जनहित और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

 

About The Author

You may have missed