फुटबॉल मैदान में झूले और मौत का कुआं लगाने पर रोक, पूजा के बाद कार्रवाई की चेतावनी

Advertisements

सरायकेला : आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में दुर्गा पूजा के दौरान झूले और मौत का कुआं लगाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सरायकेला के एसडीएम अभिनव प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि फुटबॉल मैदान दुर्गा पूजा कमेटी को झूले या मौत का कुआं संचालित करने की अनुमति नहीं दी गयी है। उन्होंने कहा कि पूजा समाप्त होने के बाद संबंधित कमेटी के खिलाफ संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जायेगी। यह जानकारी उन्होंने रविवार रात झूले से गिरकर एक महिला के घायल होने और उसके कॉलर बोन टूटने की घटना के बाद दी। एसडीएम ने झारखंड बिहार दर्पण से बातचीत में बताया कि वह आदित्यपुर स्थित जिला प्रशासन और शांति समिति के वॉच टावर पर मेले का जायजा लेने पहुंचे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

एसडीएम अभिनव प्रकाश ने बताया कि फिलहाल उन्होंने फुटबॉल मैदान में संचालित मौत के कुएं को बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि घायल महिला या उसके परिजन जिला प्रशासन के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराते हैं, तो पूजा कमेटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, मौके पर मौजूद सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शांति समिति की बैठक में ही फुटबॉल मैदान कमेटी को आगाह किया गया था कि जिला प्रशासन की अनुमति के बिना झूले या मौत के कुएं का आयोजन नहीं किया जाये। इसके बावजूद कमेटी ने मैदान में झूले और मौत का कुआं लगवाया।

सीओ प्रवीण कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से पहले ही आवश्यक निर्देश दिये गये थे, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। रविवार देर रात झूले से गिरने के कारण महिला के घायल होने की घटना सामने आयी। प्रशासन के अनुसार, दुर्गा पूजा समाप्त होने के बाद इस मामले में संबंधित कमेटी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

About The Author

You may have missed