गम्हरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो लोग घायल; टीएमएच रेफर

Advertisements

गम्हरिया : थाना क्षेत्र के रापचा मोड़ स्थित पावर ग्रिड के पास हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान माणिक कपरी और बिदेश मंडल के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक सह शिक्षक अमित कुमार ने तुरंत 100 नंबर पर फोन कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद बेहतर इलाज के लिए टीएमएच, जमशेदपुर भेज दिया गया। आसपास मौजूद लोगों ने भी घायलों की मदद की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About The Author

See also  25 अक्तूबर को आद्रा तक चलेगी टाटानगर-आसनसोल मेमू, हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला

You may have missed