NEET पेपर लीक के खिलाफ पटना में RJD का बड़ा मार्च, शाम 4 बजे सड़कों पर उतरेगी पार्टी

0
Advertisements

पटना : NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस मुद्दे पर आज राजधानी पटना में बड़ा प्रतिरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा है कि परीक्षा में गड़बड़ी और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार RJD के नेता और कार्यकर्ता आज शाम 4 बजे बड़ी संख्या में पटना की सड़कों पर उतरेंगे। यह प्रतिरोध मार्च पार्टी के प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर आयकर गोलंबर तक जाएगा। मार्च के दौरान कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

पार्टी नेताओं का कहना है कि NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। RJD ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों के कारण छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। इसी के विरोध में पार्टी ने एकजुट होकर आंदोलन का फैसला लिया है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार NEET पेपर लीक मामला अब सिर्फ शिक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। ऐसे में RJD का यह प्रदर्शन बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed