55 साल की उम्र में टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा का आकस्मिक निधन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का अचानक निधन हो गया है। 55 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे अपने आवास पर ही मौजूद थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें खून की उल्टी हुई। परिजनों ने तत्काल उन्हें टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उनके निधन की खबर मिलते ही कॉरपोरेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। टाटा स्टील प्रबंधन ने भी घटना की पुष्टि की है और उन्हें मिलनसार व मृदुभाषी व्यक्तित्व वाला पदाधिकारी बताया है। ऋतुराज सिन्हा अपनी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता के कारण टाटा स्टील तथा उसकी कई सहयोगी कंपनियों में अहम पदों पर रहे। जमशेदपुर में उनके नेतृत्व में कई नए आयाम जुड़े, साथ ही अनेक नागरिक सुविधाओं की शुरुआत भी हुई, जिसे शहर के लोग आज याद कर रहे हैं।

उनके अचानक निधन ने कंपनी, सहकर्मियों और जानकारों को स्तब्ध कर दिया है। टाटा स्टील के अधिकारी, टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा स्टील यूटिलिटीज यूनियन के पदाधिकारी उनके निधन की सूचना के बाद टीएमएच पहुँच रहे है । सभी ने इसे उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। शहर में शोक व्याप्त है और लोग लगातार अस्पताल पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

See also  जर्जर लाइब्रेरी भवन से छात्रों की बढ़ी परेशानी… मरम्मत नहीं होने पर उठी जीर्णोद्धार की मांग

Thanks for your Feedback!