खनिज कानून के खिलाफ JMM की बड़ी तैयारी, 20 अगस्त को केंद्रीय समिति की अहम बैठक

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : केंद्र सरकार के नए खनिज कानून के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 20 अगस्त को केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 10:30 बजे रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में होगी। JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बैठक का आदेश जारी किया है। इसमें केंद्रीय समिति के सदस्य, पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव, संयोजक प्रमुख और महानगर इकाइयों के पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी नेताओं की मौजूदगी अनिवार्य बताई गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र के खान और खनिज संशोधन कानून पर चर्चा रहेगा। JMM का आरोप है कि यह कानून झारखंड के अधिकार और खनिज संपदा पर असर डाल सकता है। पार्टी इसी मुद्दे पर आगे के आंदोलन और राजनीतिक अभियान की रणनीति तय करेगी। इसके साथ ही बूथ से जिला स्तर तक चल रहे संगठनात्मक पुनर्गठन की समीक्षा भी की जाएगी और कमजोर इकाइयों में नई जिम्मेदारियां तय की जा सकती हैं।

खनिज कानून को लेकर राज्य में पहले से राजनीतिक माहौल गरम है। ऐसे में 20 अगस्त की बैठक को JMM की आगामी रणनीति और संभावित आंदोलन की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

About The Author

See also  वकीलों के लिए बड़ा ऐलान, निधन पर परिवार को 2.51 लाख और बेटी की शादी में 51 हजार

You may have missed