तालाब में कमल तोड़ने गए दो 13 वर्षीय बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गिरिडीह : पचम्बा उपनगर थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव में शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से दो 13 वर्षीय बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रानीखावा निवासी शंकर रजक के बेटे हार्दिक रजक और विष्णु रजक के बेटे प्रेम रजक के रूप में हुई है। दोनों सुबह करीब सात बजे घर के पास सड़क किनारे स्थित तालाब में खिले कमल के फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों डूब गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दोनों को डूबता देख साथ गए एक छोटे बच्चे ने गांव पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण तुरंत तालाब पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने गहरे तालाबों और जलस्रोतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और घेराबंदी की मांग की है। पुलिस-प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि बच्चों को अकेले गहरे पानी या तालाबों के पास न जाने दें।

 

About The Author

You may have missed