बबलू मेलगांडी ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में 32 टीमों ने दिखाया दम, एसपी ब्रदर्स की टीम ने जमाया खिताब पर कब्जा

0
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर के आज़ाद मैदान में सम्राट स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा स्व.बबलू मेलगांडी ट्रॉफी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार शाम हुआ. जिसमें पेनल्टी शूटआउट टाई होने के बाद रोमांचक टॉस में एसपी ब्रदर्स की टीम ने वाईबीसी बनतानगर को हराया. इससे पूर्व फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए. जहां फाइनल मैच से पहले इन्होंने दोनों ही टीमों के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त उनका हौसला बढ़ाया. खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है जहां टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की सीख मिलती है. इन्होंने कहा कि फुटबॉल में सभी खिलाड़ी मिलकर बाधाओ को पार कर लक्ष्य प्राप्त करते हैं. ठीक उसी प्रकार हमें अपने सामाजिक जीवन में भी एकजुट रहकर लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि फुटबॉल मैच में जीत या हार नहीं होती, एक टीम जीतता है तो दूसरा टीम सीखता है. हमें इसी फार्मूले को अपने जीवन में भी अपनाना चाहिए. मंच से पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आजाद सपोर्टिंग के प्रयास पर आज आजाद मैदान खिलाड़ियों के लिए बचा हुआ है. इस मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा. जल्द ही सरकार स्तर तक इस प्रस्ताव को पहुंचने का कार्य किया जाएगा ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह व थाना प्रभारी RIT संजीव कुमार सिंह, खिरोद सरदार, अधिवक्ता संजय कुमार , सम्राट स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष, कुशनू मेलगांडी ,उपाध्यक्ष राजू बानरा, रामसिंह मुण्डरी, सनातन सोय राजेश सुण्डी,अमर मेलगान्डी, राजा तियू संरक्षक नायकी हेम्ब्रम सलाहकार रवि रंजन ,बौती गौतम आदि मौजूद थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed