आरआईटी: पुलिस ने शातिर मोबाइल फोन लुटेरे गैंग का पर्दाफाश किया, गिरोह के 2 बदमाश गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे…

0
Advertisements

RIT: सरायकेला जिला के आरआईटी थाना पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. जहां बीते दिनों ड्यूटी पर निकले वादी अशोक सिंह की शिकायत पर गठित एक जांच टीम द्वारा लूटपाट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम पवन दास और आकाश सरदार बताया जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

वही इस संबंध में जानकारी देते हुए आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि वादी अशोक सिंह जो कृष्णापुर के रहने वाले हैं. बीते 15 अप्रैल को आधुनिक पावर प्लांट ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान गजानन कंपनी के समीप उन्हें घेरकर दोनों युवकों ने हेलमेट और डंडे से पिटाई शुरू कर दी और वादी का मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए. इसकी शिकायत दर्ज होते ही एक टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को लूटे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को इच्छापुर मंदिर टोला के समीप से गिरफ्तार किया गया है.

बरामद की गई मोबाइल….

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों युवकों की तलाश की जा रही थी. इसी दौरान ईच्छापुर मंदिर टोला के समीप पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगे. जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया. दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. इनमें से एक मोबाइल वादी अशोक सिंह की थी, जबकि दूसरा मोबाइल किसी अन्य का था दोनों ही मोबाइल लूटा गया था. दोनों ने अपने अपराध स्वीकार कर लिए. जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

About The Author

Thanks for your Feedback!