RIT: खराब डीप बोरिंग हुआ चालू, पुरेंद्र का प्रयास लाया रंग, स्थानीय लोगो मे बना खुशी का माहौल…

0
Advertisements

आदित्यपुर: नगर निगम, वार्ड 32 स्थित रोड नंबर- 18 का डीप बोरिंग पिछले 10 दिनों से खराब हो जाने के कारण बंद पड़ा हुआ था. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कई बार नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन 2 दिन पूर्व तक निदान नहीं हो पाया था. रोड नंबर 17-18 के लोग पिछले 10 दिन से पेयजल को लेकर परेशान थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

2 दिन पूर्व रोड नंबर 17 एवं 18 के प्रबुद्ध नागरिकों ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह से मुलाकात की थी एवं उन्हें पेयजल की समस्या से विस्तार से अवगत कराया था.

बता दे पुरेंद्र नारायण सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम के कनीय अभियंता रितेश कुमार से दूरभाष पर संपर्क किया एवं रोड नंबर 18 का डीप बोरिंग अभिलंब बनाए जाने की मांग की थी. कनीय अभियंता द्वारा संवेदक को 48 घंटे के अंदर डीप बोरिंग चालू करने का निर्देश दिया था. साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया था कि डीप बोरिंग बनने तक प्रतिदिन प्रातः टैंकर से रोड नंबर 17-18 में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.

ज्ञातव्य है कि पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने पार्षद कार्यकाल में अपने प्रयास से आदित्यपुर नगर निगम में पहली बार रोड नंबर 17-18 एवं रोड नंबर 15- 16 में पाइपलाइन सहित डीप बोरिंग करवा कर घर- घर पानी पहुंचाने का काम किया था.

 

वही पिछले 10 दिनों से खराब डीप बोरिंग को बनाने का काम संवेदक द्वारा कल प्रारंभ कर दिया गया था और सभी लोहे के पाइप को निकालकर मोटर को सर्विसिंग के लिए भेजा गया था. आज शाम लोहे के पाइप की जगह पीवीसी पाइप और मोटर लगाकर डीप बोरिंग चालू कर दिया गया है.

 

See also  अवैध बालू परिवहन पर सख्ती, देर रात हाइवा और ट्रकों के दस्तावेजों की जांच

रोड 17-18 के डीप बोरिंग के बनने से लोगों में हर्ष व्याप्त है और स्थानीय लोगों ने इसके लिए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, नगर निगम के प्रशासक श्रीमान गिरजा शंकर प्रसाद एवं कनीय अभियंता श्री रितेश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed