श्रीनिवास यादव का निधन, सात अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

आदित्यपुर :- जाने माने समाजसेवी श्रीनिवास यादव का छह अक्टूबर को रात 10.30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना से परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, श्रीनिवास यादव सरल, मिलनसार, कर्मठ और आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की। उनके निधन पर समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा , सत्यप्रकाश सुधांशु आदि में गहरी संवेदना प्रकट की।

परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 7 अक्टूबर (बुधवार) को सुबह 10:30 बजे स्थानीय श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों के शामिल होने की अपील की गई है।


