आधे विमानों में तकनीकी खराबी का खुलासा, संसद रिपोर्ट से उड़ान सुरक्षा पर बड़ा सवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : संसद की एक स्थायी समिति की रिपोर्ट में देश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा किए गए ऑडिट में 754 विमानों में से 377 में बार-बार तकनीकी खामियां पाई गईं, जो कुल संख्या का लगभग आधा हिस्सा है। समिति के अध्यक्ष संजय झा ने संसद में 387वीं से 391वीं रिपोर्ट पेश करते हुए विमानन सुरक्षा, कामकाज और बजट से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए। रिपोर्ट में अहमदाबाद विमान हादसे में 260 लोगों की मौत और एक साल में करीब 100 सुरक्षा चूकों का जिक्र करते हुए एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय समिति बनाने की सिफारिश की गई है, जो छह महीने में अपनी रिपोर्ट दे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सुरक्षा निगरानी करने वाली एजेंसी DGCA खुद संसाधनों की कमी से जूझ रही है। 1,630 स्वीकृत पदों में से सिर्फ 843 पद भरे हुए हैं। इसके अलावा यात्रियों के अधिकारों को लेकर स्पष्ट कानूनी ढांचे की कमी बताई गई है और इसके लिए एक औपचारिक चार्टर बनाने की सिफारिश की गई है।

About The Author

See also  घर में घुसकर बड़े भाई की गला रेतकर हत्या, छोटे भाई ने भागकर बचाई जान

Thanks for your Feedback!

You may have missed