जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले ट्रैफिक अलर्ट, कई रास्ते बंद—रूट डायवर्जन लागू

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नोएडा : जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। 28 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कई रूट्स पर बदलाव किए हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान भीड़ और जाम की स्थिति न बने।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एयरपोर्ट परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए करीब 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिससे ट्रैफिक सुचारू रखा जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तय रूट का ही इस्तेमाल करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

See also  दशरथ गागराई का बाइक दौरा, गुटी गांव पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Thanks for your Feedback!

You may have missed