दिल्ली-एनसीआर में मौसम का डबल अटैक, बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इलाके में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार करीब 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे क्षेत्र में मौसम अस्थिर बना रहेगा। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि अचानक बदलते मौसम का असर जनजीवन और यातायात पर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

See also  टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारी सस्पेंड, ED रिपोर्ट से मचा बवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed