सेवा निवृत क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी व समाजसेवी का निधन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सासाराम (संवाददाता ):- रोहतास जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव सह रोहतास जिला स्केट व रोलबाल के संयोजक मनोज कुमार शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पिता सेवा निवृत क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी व समाजसेवी राजनाथ यादव का आज निधन हो गया। राजनाथ यादव बक्सर जिले के तिलक राय की हाता के निवासी थे। उनका शिक्षा के क्षेत्र मे भोजपुर जिला के सेमरी हाई स्कूल से शिक्षक के रूप मे प्रारम्भ हुआ।सासाराम के प्राथमिक शिक्षा शिक्षक महाविद्यालय मे प्रख्याता थे।ये 1999 मे क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी पद से सेवा निवृत हुए। सेवा निवृति के बाद भी ये गरीब बच्चों को शिक्षा देने का कार्य प्रारम्भ रखा था। वो हमेशा बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते रहते थे। कुछ दिनों से उनकी तबियत खरब रहने लगी थी।आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। इनके निधन की सूचना मिलने पर राजेश्वर राज कराकाट के पुर्व विधायक व अध्यक्ष क्रीड़ा भारती बिहार प्रांत, रोहतास जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर आलोक कुमार तिवारी,सचिव रवि भूषण पाण्डेय,उपाध्यक्ष डॉक्टर नीरज नवल बिहारी,संयुक्त सचिव धनंजय त्रिपाठी,सत्यम यादव,नरसिंह यादव मैनेजिंग डायरेक्टर कैमूर इंटरनेशनल स्कूल,दिलीप कुमार,संतोष कुमार एवं संघ के सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं मृतात्मा की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख प्रार्थना किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed