21 दिनों की छुट्टी पर गए बिहार के डीजीपी विनय कुमार, पीता वर्मा को मिला अतिरिक्त प्रभार
Advertisements

पटना : बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार 21 दिनों के अर्जित अवकाश पर चले गए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उनका अवकाश 15 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। यह छुट्टी निजी और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से स्वीकृत की गई है।
Advertisements

Advertisements

विनय कुमार 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। गृह विभाग ने उनका अवकाश अखिल भारतीय सेवा (छुट्टी) नियमावली, 1955 के नियम-10, 11 और 20 के तहत मंजूर किया है।
उनकी अनुपस्थिति के दौरान 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी पीता वर्मा को बिहार के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह विनय कुमार के अवकाश की अवधि तक डीजीपी की जिम्मेदारी संभालेंगी।


