Advertisements

दावथ /रोहतास  (संवाददाता ):-बाल दिवस के उपलक्ष्य में दावथ प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयेाजित हुए। इस कड़ी में लक्की कोचिंग सेंटर दावथ एवं लक्की चिल्ड्रेन एकेडमी मे छात्रों के लिए चाचा नेहरू के जीवन एवं प्रेरक प्रसंगों द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं शिक्षाप्रद कथा वाचन के जरिए नैतिक सीख प्रदान की गई। शिक्षकों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को भोजन कराया गया। वही जांच परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं को कोचिंग के निर्देशक भरत प्रसाद गुप्ता के द्वारा पुरस्कृत किया गया। जेडीएम पब्लिक स्कूल बभनौल में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व प्राचार्य दिनेश कुमार ने किया। जिसका विषय ‘क्या कंप्यूटर शिक्षक से बेहतर है’ रहा। बच्चों ने विषय के पक्ष व विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। मौके पर शिक्षक चारों धाम मिश्रा, पप्पू कुमार , निर्मल सिंह, सूरज कुमार ,गौतम कुमार ,मदन प्रसाद, कुश कुमार रावली कुमारी ,सावित्री कुमारी, गुड़िया कुमारी, काजल कुमारी, उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed