रेड क्रॉस का मानवीय प्रयास जारी, टीबी मरीजों को पोषण किट और लोगों को लू से बचाव की सलाह

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री के ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम शाखा लगातार 44वें महीने भी टीबी मरीजों की सहायता में जुटी हुई है। पोईला बैशाख के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद मरीजों को एक महीने की पौष्टिक खाद्यान्न सामग्री से युक्त पोषण किट वितरित की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में जिला टीबी नियंत्रण विभाग द्वारा चयनित मरीजों को सहायता प्रदान की गई, जिससे उनके उपचार के दौरान पोषण की कमी को दूर किया जा सके। इसके साथ ही, बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए रेड क्रॉस द्वारा 100 लोगों के लिए एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया।

प्रशिक्षक श्याम कुमार प्रसाद ने लोगों को शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने नमक-चीनी घोल, नींबू पानी, मौसमी और संतरा जैसे फलों का सेवन करने पर जोर दिया। यह पहल स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा का एक सराहनीय उदाहरण बनकर सामने आई है।

About The Author

See also  प्रदेश कार्यसमिति में चतरा की अनदेखी! सिर्फ 3 नेताओं को मिली जगह, बढ़ी नाराजगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed