रंगरेटा महासभा ने बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान को किया सम्मानित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। रंगरेटा महासभा के प्रधान एवं पदाधिकारियों ने बिरसानगर गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान रोशन सिंह को बाबा जीवन सिंह की तस्वीर एवं शाल देकर रविवार को सम्मानित किया। रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने इस मौके पर कहा कि रोशन सिंह नौजवान प्रधान हैं। इससे बिरसानगर की संगत को बहुत फायदा मिलेगा और गुरुद्वारा की मर्यादा और विकास का काम भी काफी अच्छे तरीके से होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बिरसानगर की संगत एवं गुरुद्वारा के हर काम के लिए रंगरेटा महासभा हमेशा खड़ी मिलेगी। प्रधान को सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से साहब सिंह सब्बो, कुलवंत सिंह संधू, जगतार सिंह, राजू सिंह काले, व्यायाम सिंह बंटी, मान सिंह, राजू सिंह, लड्डी सिंह और स्त्री सभा की प्रधान गीता कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  महुआडांड़ बस स्टैंड में चला ऐतिहासिक सफाई महाअभियान, जनप्रतिनिधियों ने फावड़ा उठाकर पेश की मिसाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed