सीआईआई नेशनल वर्क स्किल प्रतियोगिता में शहर की बेटी अनुष्का कश्यप ने दिल्ली में लहराया परचम

0
Advertisements

जमशेदपुर।टाटा स्टील की अप्रेंटिस प्रशिक्षु से हाल ही में स्थाई हुई अनुष्का कश्यप ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित 34वें सीआईआई नेशनल वर्क स्किल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर शहर और टाटा स्टील का नाम रोशन किया है। अनुष्का ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं टाटा स्टील एसएनटीआई के शिक्षक मिथुन अधिकारी को दिया है। फरवरी 2023 में कोलकाता में संपन्न सीआईआई ईस्टर्न रीजन वर्क स्किल प्रतियोगिता में भी अनुष्का ने टाटा स्टील के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया था। अनुष्का ने बताया कि बिना किसी ट्यूशन के उसने 12वीं तक की पढ़ाई अपने पिता के मार्गदर्शन में ही किया। उसकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी एनआईटी से हुई है। 10th बोर्ड में उसे 95.6% नंबर मिले थे।आदित्यपुर एलाईट टावर की रहने वाली अनुष्का के पिता बृजेश कुमार राय मध्य विद्यालय करनडीह के शिक्षक जबकि माता बबीता राय गृहणी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  40वें पुस्तक मेले का उद्घाटन, 65 स्टॉल पर कई भाषाओं की किताबें उपलब्ध

Thanks for your Feedback!

You may have missed