पंकज त्रिपाठी के बहनोई का सड़क दुर्घटना में निधन, बहन की हालत गंभीर… धनबाद के अस्पताल में भर्ती…

0
Advertisements

धनबाद :- अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई राकेश तिवारी का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। शनिवार शाम करीब 4 बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के समीप NH2 पर हुई इस सड़क घाटना में पंकज की बहन सविता तिवारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। धनबाद के ही SNMMC हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है पर अब वो खतरे से बाहर हैं। घटना की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी मुंबई से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं। पंकज के बहनोई राजेश तिवारी शनिवार शाम पत्नी सविता तिवारी के साथ कार से गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे। जैसे ही वो निरसा चौक पर पहुंचे तो वहां एक आटो को बचाने के चक्कर में उन्होंने अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया और उनकी तेज रफ्तार कार तीन फीट ऊंचे डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में राजेश को सिर पर गंभीर चोट लगी थी। सूचना पाकर पहुंची निरसा थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए धनबाद SNMMCH भेज दिया। जहां इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

Thanks for your Feedback!

You may have missed