राजनगर : करंज के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस…..

0
Advertisements

राजनगर : थाना क्षेत्र के तुमुंग पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपोसी गांव में करंज के पेड़ पर लटका एक युवक का सड़ा गला शव पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया. शव की शिनाख्त लक्ष्मीपोसी गांव के रामदास बास्के (26) के रूप में हुई है. शव से दुर्गंध और बदबू आ रही थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

 

बता दे मृतक के बड़े भाई ने अपने लिखित बयान में पुलिस को बताया कि रामदास बास्के शनिवार को अहले सुबह 4:00 बजे ही घर से कहीं निकल गया था. उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. घर से निकलने के बाद उसकी खोजबीन की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिला. सोमवार को धान रोपने गए ग्रामीणों ने खेत की ओर करंज पेड़ पर रस्सी से लटका एक युवक का शव देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

 

 

वही थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई के बयान पर यूडी केस दायर कर मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया. शव दो दिन पहले की है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed