आदित्यपुर : तालाब में नहाने के दौरान गम्हरिया बेसिक स्कूल के छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में छाया शोक का लहर, जाँच में जुटी पुलिस…

0
Advertisements

Adityapur : सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेसिक स्कूल गम्हरिया के आठवीं कक्षा के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई. बता दे घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. छात्र का नाम शुभंकर मंडल बताया जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

 

वही मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को छात्र स्कूल से दोपहर लंच से ठीक पहले बाहर निकला और अन्य दोस्तों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक तालाब में जाकर स्नान करने लगा. इसी दौरान डूब गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया और गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र बास्को नगर का रहनेवाला था.

 

 

सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे. जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है. वैसे यह हादसा है या कुछ और पुलिस जांच कर रही है.

About The Author

See also  भाजपा का जल्द दामन थाम सकते हैँ डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात के बाद चर्चाओं का दौरा हुआ तेज, पार्टी के दिग्गज नेताओं का मिलता रहा है समर्थन

Thanks for your Feedback!

You may have missed