आदित्यपुर में रेलवे ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, 70 मकान ध्वस्त

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र के रेलवे लाइन किनारे स्थित शर्मा बस्ती में रेलवे ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत रेलवे प्रशासन ने 70 कच्चे और पक्के मकानों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान रेलवे की ओर से आरपीएफ सहित महिला और पुरुष सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आदित्यपुर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने पहले ही अवैध रूप से रेलवे लाइन के किनारे बसे लोगों को नोटिस देकर खाली करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई और बिना किसी विरोध के अतिक्रमण हटाने का कार्य सम्पन्न हुआ। हालांकि, मकान टूटते देख स्थानीय लोग मायूस नजर आए।

रेलवे की योजना के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से आरआईटी रेलवे पुल तक 800 मीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की योजना है, जहां अब ट्रैक रेलिंग मशीन स्थापित की जाएगी। इस कदम से रेलवे ट्रैक के पास साइडिंग का निर्माण संभव हो सकेगा।

See also  फुटबॉल स्टार ने छात्रों से की मुलाकात, दिए करियर और खेल के अहम टिप्स

Thanks for your Feedback!

You may have missed