झारखंड विधानसभा चुनाव: महिलाओं ने इतिहास रचते हुए 12 सीटों पर की जीत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। इस बार कुल 12 महिलाएं विधानसभा में पहुंच रही हैं, जो झारखंड के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें 8 महिलाएं इंडिया गठबंधन से और 4 महिलाएं बीजेपी से विजयी हुईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इंडिया गठबंधन और बीजेपी से महिलाएं ने शानदार जीत दर्ज की। झामुमो, कांग्रेस और बीजेपी की महिला प्रत्याशी ने विभिन्न सीटों पर अपना दबदबा कायम किया और अपनी पार्टी को महत्वपूर्ण सीटें दिलवाईं। यह चुनाव महिलाओं के राजनीतिक प्रभाव को दर्शाता है, जो राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक बन गया है।

विजेता महिला उम्मीदवारों के नाम और जीत के अंतर:

  • गांडेय (झामुमो): कल्पना मुर्मू सोरेन ने बीजेपी की मुनिया देवी को 17,142 वोटों से हराया।
  • जामा (कांग्रेस): लुईस मरांडी ने बीजेपी के सुरेश मुर्मू को 5,738 वोटों से हराया।
  • इचागढ़ (झामुमो): सविता महतो ने आजसू के हरेलाल महतो को 26,523 वोटों से हराया।
  • पाकुड़ (कांग्रेस): निसात आलम ने आजसू के अजहर इस्लाम को 86,029 वोटों से हराया।
  • महागामा (कांग्रेस): दीपिका पांडेय सिंह ने बीजेपी के आशोक कुमार को 18,645 वोटों से हराया।
  • रामगढ़ (कांग्रेस): ममता देवी ने आजसू की सुनीता चौधरी को 6,790 वोटों से हराया।
  • बोकारो (कांग्रेस): श्वेता सिंह ने बीजेपी के बिरंची नारायण को 7,207 वोटों से हराया।
  • मांडर (कांग्रेस): शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी के सन्नी टोप्पो को 22,803 वोटों से हराया।

बीजेपी से महिलाओं की जीत:

  • कोडरमा (बीजेपी): नीरा यादव ने राजद के सुभाष प्रसाद यादव को 5,815 वोटों से हराया।
  • झरिया (बीजेपी): रागिनी सिंह ने कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह को 14,511 वोटों से मात दी।
  • जमशेदपुर ईस्ट (बीजेपी): पूर्णिमा दास साहू ने कांग्रेस के अजय कुमार को 42,871 वोटों से हराया।
See also  आतंकवाद और नक्सल मोर्चे पर झारखंड के IPS अफसरों का दम, 26 अधिकारी संभाल रहे बड़ी जिम्मेदारी

इस चुनाव में झारखंड की महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि वे राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इस ऐतिहासिक जीत से महिला सशक्तिकरण को और बल मिला है और राज्य की राजनीति में महिलाओं की बढ़ती अहमियत को उजागर किया है।

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed