एडमिट कार्ड को लेकर JSSC पर सवाल, परीक्षा से चंद मिनट पहले आया ईमेल



रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर एक अभ्यर्थी ने एडमिट कार्ड देर से मिलने का आरोप लगाया है। पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर निवासी अभ्यर्थी राजेश लोहार का कहना है कि परीक्षा के दिन दोपहर 2:59 बजे उनके ईमेल पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की सूचना मिली, जबकि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय लगभग समाप्त हो चुका था.


अभ्यर्थी के अनुसार, उनका परीक्षा केंद्र लातेहार में था, जो उनके स्थान से करीब 240 किलोमीटर दूर था। उन्होंने बताया कि इतने कम समय में केंद्र तक पहुंचना संभव नहीं था। इस मामले के बाद भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी या प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभ्यर्थी ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।


