टाटा स्टील का बड़ा निवेश प्लान, 2028 तक झारखंड में लगाएगी 10 हजार करोड़ रुपये

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : टाटा स्टील ने झारखंड में बड़े निवेश की योजना तैयार की है। कंपनी वर्ष 2028 तक राज्य में करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश से कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और स्टील निर्माण को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। कंपनी के अनुसार इस योजना से करीब 2,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कंपनी झारखंड में अपने प्रोजेक्ट्स के तहत कम उत्सर्जन वाली स्टील उत्पादन तकनीक और क्षमता विस्तार पर ध्यान दे रही है। टाटा स्टील का लक्ष्य भारत में अपनी स्टील उत्पादन क्षमता को मौजूदा स्तर से बढ़ाकर 40 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) तक पहुंचाना है।

इस निवेश में HIsarna और EasyMelt Technology जैसे प्रोजेक्ट भी शामिल हैं, जिन पर 2028 तक काम पूरा करने की योजना है। कंपनी का कहना है कि इन परियोजनाओं से झारखंड में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और राज्य में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

About The Author

See also  कीताडीह मुख्य सड़क पर गड्ढों का हंगामा, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

You may have missed