कीताडीह मुख्य सड़क पर गड्ढों का हंगामा, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग
Advertisements

जमशेदपुर : कीताडीह मुख्य सड़क की खराब स्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
Advertisements

Advertisements

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है और कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।


