शीतला मां की आरती कैलेंडर का पुरेंद्र ने किया उद्घाटन

0
Advertisements

आदित्यपुर (संवाददाता ):-नए साल के शुभ अवसर पर शीतला माता मंदिर, रोड नंबर -17, आदित्यपुर- 2 में शीतला मां की आरती कैलेंडर अधिवक्ता संजय कुमार के द्वारा दी गई । आरती कैलेंडर का पुजारी अमन ओझा के द्वारा मंत्र उच्चारण कर आरंभ किया गया तथा उद्घाटन आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया । इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने शीतला मां से पूरे आदित्यपुरवासियों के लिए सुख समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना किया l उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रोड नंबर- 16/ 17 के पार्क को अंतरराष्ट्रीय आधुनिक लुक प्रदान करेंगे । इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शीतला मां मंदिर बहुत पुराना हैl मां शीतला का आरती प्रतिदिन भक्तगण पढ़ेंगे, इसलिए कैलेंडर आवश्यक थाl उन्होंने कहा कि इस मंदिर को सौंदर्यकरन भी किया जाएगाl इस अवसर पर निम्नलिखित भक्तगण बाला तिवारी ,बैकुंठ चौधरी भीखारी ठाकुर ,गिरीश ओझा पुजारी ,संतोष शर्मा ,श्याम बिहारी सिंह ,पिंटू ,संजय कुमार, सचिन झा, संतोष सिंह ,राकेश चौधरी, संतोष चौबे आदि लोग उपस्थित थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  कचरा डंपिंग के लिए जमीन की तलाश तेज, प्लांट शुरू होने तक मियांकी अभियान से होगा प्रबंधन

Thanks for your Feedback!

You may have missed